लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: अखिलेश-मुलायम की तस्वीरों के साथ मचा बवाल, मथुरा की गोवर्धन रोड पर लगा "दिल में बाबर मुंह में राम" वाला पोस्टर

Mathura Poster Controversy: गोवर्धन रोड पर लगे एक राजनीतिक पोस्टर ने मथुरा की सियासत में नई बहस छेड़ दी है. अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों के साथ लिखे विवादित संदेश को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. पोस्टर के पीछे कौन है, इस पर अब तक आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है.

ADVERTISEMENT

अखिलेश-मुलायम की तस्वीरों के साथ मचा बवाल, मथुरा की गोवर्धन रोड पर लगा "दिल में बाबर मुंह में राम" वाला पोस्टर
अखिलेश-मुलायम की तस्वीरों के साथ मचा बवाल, मथुरा की गोवर्धन रोड पर लगा "दिल में बाबर मुंह में राम" वाला पोस्टर
social share
Google CTA

Mathura Poster Controversy: गोवर्धन रोड पर रविवार को लगाए गए एक राजनीतिक होर्डिंग को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. होर्डिंग में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की तस्वीरों के साथ एक राजनीतिक नारा और उनके नाम से जुड़े पुराने बयान प्रदर्शित किए गए हैं. पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है.