लेटेस्ट न्यूज़

वृंदावन के मशहूर ISKCON मंदिर में हुआ करोड़ों का घोटाला, भक्त मुरलीधर ये कांड कर हुआ फरार!

Vrindavan News: वृंदावन इस्कॉन मंदिर में करोड़ों का दान घोटाला. भक्त पर श्रद्धालुओं के दान की राशि हड़पने का आरोप. FIR दर्ज, जांच जारी.

ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura News
social share
google news

ISKCON Temple scam: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर में एक चौंकाने वाला दान घोटाला सामने आया है. मंदिर के मेंबरशिप डिपार्टमेंट में तैनात भक्त मुरलीधर दास पर आरोप है कि उसने श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए करोड़ों के दान को हड़प लिया और रसीद बुक लेकर फरार हो गया. मंदिर प्रबंधन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वृंदावन कोतवाली में FIR दर्ज कराई है. इस घटना ने श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों को झकझोर दिया है. मंदिर प्रबंधन का कहना है कि दानदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे. आइए जानते हैं इस घोटाले की पूरी कहानी.