Virat-Anushka's Vrindavan Darshan: विराट-अनुष्का पहुंचे वृंदावन.... आरसीबी की जीत के बाद प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, देखें तस्वीरें
Virat-Anushka's Vrindavan Darshan: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचे. दोनों ने संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन कर आशीर्वाद लिया. उनकी सादगी, श्रद्धा और आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.
ADVERTISEMENT

1/7
आरसीबी की खिताबी जीत के बाद वृंदावन पहुंचे विराट और अनुष्का- इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचे.

2/7
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में किए दर्शन- दंपति ने वृंदावन स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया. दर्शन के दौरान की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं.

3/7
आध्यात्मिक यात्रा ने खींचा लोगों का ध्यान- खेल जगत और फिल्म जगत की चर्चित जोड़ी ने जीत के बाद आध्यात्मिक मार्ग अपनाते हुए वृंदावन में समय बिताया.

4/7
सीजन के दौरान भी पहुंचे थे वृंदावन- यह पहली बार नहीं है जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे हों. इससे पहले भी वे इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान आश्रम आ चुके हैं.

5/7
सादगी भरे अंदाज में नजर आए दोनों- वृंदावन प्रवास के दौरान विराट और अनुष्का बेहद सादगीपूर्ण अंदाज में दिखाई दिए, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

6/7
गुरु का आशीर्वाद लेने पहुंचे दंपति- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक सफलता के बाद दोनों ने प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की.

7/7
तस्वीरें और वीडियो बने चर्चा का विषय- आश्रम से सामने आई तस्वीरों और वीडियो को प्रशंसकों ने खूब पसंद किया. सोशल मीडिया पर दोनों की भक्ति और सादगी की जमकर सराहना की जा रही है.( तस्वीरें भजन मार्ग इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट से ली गई हैं.)
( यह खबर यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रहे आशुतोष पाण्डेय ने संपादित की है.)
