Mainpuri News: नगला अनी हत्याकांड, 9 आरोपी अब भी फरार, आज पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल
Mainpuri Murder Case: नगला अनी हत्याकांड में आठ दिन बाद भी नौ नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को पीड़ित परिवार से मुलाकात करेगा. नेताओं के दौरे को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.
ADVERTISEMENT

नगला अनी हत्याकांड, 9 आरोपी अब भी फरार, आज पीड़ित परिवार से मिलेगा सपा प्रतिनिधिमंडल
Mainpuri News: थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला अनी में बिजली की केबल डालने को लेकर हुए विवाद में युवक की मौत के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है. घटना के आठ दिन बाद भी नामजद नौ आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. इसी बीच मंगलवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मुलाकात करने गांव पहुंचेगा, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है.
