लेटेस्ट न्यूज़

Mainpuri News: पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन की राह पर बढ़े किसान, तोरई की फसल से बढ़ी आमदनी की उम्मीद

Mainpuri Agriculture News: मैनपुरी के किसान सुखबीर कुमार ने पारंपरिक खेती में लगातार नुकसान के बाद सब्जी उत्पादन का रास्ता चुना. दो बीघा में तैयार तोरई की फसल से बेहतर आमदनी की उम्मीद है. उनकी सफलता से आसपास के किसान भी सब्जी खेती अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं.

ADVERTISEMENT

 पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन की राह पर बढ़े किसान, तोरई की फसल से बढ़ी आमदनी की उम्मीद
पारंपरिक खेती छोड़ सब्जी उत्पादन की राह पर बढ़े किसान, तोरई की फसल से बढ़ी आमदनी की उम्मीद
social share
Google CTA

Mainpuri Agriculture News: परंपरागत खेती में लगातार नुकसान झेलने के बाद ब्लॉक जागीर क्षेत्र के गांव एलाऊ निवासी किसान सुखबीर कुमार ने सब्जी की खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाने की नई राह बनाई है. कई वर्षों से वह तोरई, खीरा, ककड़ी सहित अन्य मौसमी सब्जियों की खेती कर रहे हैं. इस वर्ष उन्होंने करीब दो बीघा भूमि में तोरई की फसल तैयार की है, जिससे बेहतर मुनाफे की उम्मीद है.