लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ की Model Chai Wali के वीडियो ने मचाया तहलका, रह चुकी हैं मिस गोरखपुर

ADVERTISEMENT

Model Chaiwali: सोशल मीडिया पर आजकल अलग-अलग शख्सियतें अपने अनोखे अंदाज और क्रिएटिव आइडियाज के साथ छाई हुई हैं. इसी कड़ी में डॉली चायवाला के बाद अब लखनऊ की सड़क पर मॉडल चाय वाली नाम से फेमस महिला चाय बेचते हुए नजर आ रही हैं.

social share
Google CTA

Model Chaiwali: सोशल मीडिया पर आजकल अलग-अलग शख्सियतें अपने अनोखे अंदाज और क्रिएटिव आइडियाज के साथ छाई हुई हैं. इसी कड़ी में डॉली चायवाला के बाद अब लखनऊ की सड़क पर मॉडल चाय वाली नाम से फेमस महिला चाय बेचते हुए नजर आ रही हैं. लखनऊ की इस 'मॉडल चायवाली' का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा हैं.

बता दें कि मॉडल चायवाली का असली नाम सिमरन गुप्ता है. सिमरन गुप्ता, जो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली हैं. सिमरन ने मिस गोरखपुर का खिताब जीता है और मॉडलिंग की दुनिया में काफी नाम कमाया है. कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन के कारण सिमरन का मॉडलिंग करियर बाधित हो गया. इस कठिन समय में उन्होंने लखनऊ में अपनी चाय की दुकान शुरू करने का निर्णय लिया. उनकी प्रेरणा का स्रोत एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लोरे और पटना की ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता रही हैं, जिन्होंने चाय बेचने को एक फैशनेबल बिजनेस में बदल दिया.

यूपी तक से बात करते हुए सिमरन ने बताया कि, 2018 में मिस गोरखपुर का खिताब हासिल करने के बाद मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने कई विज्ञापन भी किए और उनकी पहचान में इजाफा हुआ। हालांकि, कोरोना महामारी के दौर में जब काम ठप पड़ गया, तो उन्हें गोरखपुर लौटना पड़ा. परिवार के लिए कमाने वाली वह एकलौती सदस्य थीं. हालांकि, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और अपने साहस और मेहनत के दम पर चाय की दुकान का स्टार्टअप शुरू किया.'