लेटेस्ट न्यूज़

यूपी ATS में तैनात महिला पुलिसवाली से छेड़छाड़! दबंगों ने कपड़े फाड़े और गलत तरीके से छुआ

लखनऊ में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने यूपी एटीएस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही छेड़खानी कर दी है. महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि दबंग उसके घर में घुस आए और कपड़े फाड़ डाले, गलत तरीके से छूने की कोशिश की.

ADVERTISEMENT

symbolic Image generated by AI
symbolic Image generated by AI
social share
google news

Lucknow crime news: लखनऊ में दबंगों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने यूपी एटीएस में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी के साथ ही छेड़खानी कर दी है. महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि दबंग उसके घर में घुस आए और कपड़े फाड़ डाले, गलत तरीके से छूने की कोशिश की. हैरानी की बात यह है कि पीड़िता का पति भी यूपी एटीएस में काम करता है. पत्नी के बचाव के लिए आगे आए पति के साथ भी मारपीट करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप सामने आया है. इस मामले में कृष्णानगर थाने में केस दर्ज हुआ है.