लखनऊ में मनोज और रोहित को बेरहमी से किसने मारा था? सिपाही-उसकी पत्नी की ये सनसनीखेज कहानी सामने आई
Lucknow Crime News: लखनऊ में मनोज और शिवम का शव मिला था. डबल मर्डर को बेरहमी से अंजाम दिया गया था. पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था. अब पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क पर खून से लथपथ 2 शव मिले थे. यहां आईटीआई छात्र मनोज और रेलवे में कार्यरत रोहित की हत्या कर दी गई थी. हत्या इतने भयानक तरीके से हुई थी कि शवों को देखना भी मुश्किल था. अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है.