लखनऊ में डायल-112 की टेलीकॉलर साक्षी वर्मा कहां गायब हो गई? आखिरी बार 29 अगस्त को यहां देखी गई थी
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक टेलीकॉलर साक्षी वर्मा 29 अगस्त से लापता है. इंस्टाग्राम से हुई दोस्ती के बाद वह अपने दोस्त के साथ रिवर फ्रंट गई थी, जहां झगड़े के बाद वह रहस्यमय तरीके से गायब हो गई.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ में डायल-112 पर काम करने वाली टेलीकॉलर साक्षी वर्मा बीते 29 अगस्त से लापता है. पुलिस के लिए यह मामला एक रहस्य बन गया है, जिसकी गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ सकी है. साक्षी गुमशुदगी के बाद से उसके परिजन से लेकर दोस्त सब परेशान हैं. पुलिस जांच में तो जुटी हुई है लेकिन कोई कामयाबी अभी तक हाथ नहीं लग सकी है. सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि आखिर साक्षी वर्मा कहां है?