लेटेस्ट न्यूज़

जब लखनऊ में बह निकली गोमती... आशियाने डूबे, तो 'फीनिक्स पलासिओ मॉल' तक पहुंचा पानी, तस्वीरें वायरल

लखनऊ में मूसलाधार बारिश और उफनती गोमती नदी से बाढ़ जैसे हालात हैं. फीनिक्स पलासिओ मॉल समेत कई इलाके जलमग्न हैं. घरों में पानी भरने से लोग छतों पर शरण ले रहे हैं.जबकि राहत टीमें बोट से राशन और जरूरी सामान पहुंचा रही हैं.

ADVERTISEMENT

Lucknow Waterlogging
Lucknow Waterlogging
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश और उफनती गोमती नदी ने भारी तबाही मचाई है. शहर के रिहायशी इलाकों से लेकर वीआईपी स्पॉट्स तक सब जलमग्न हो चुके हैं. स्थिति यह है कि लखनऊ का मशहूर फीनिक्स पलासिओ मॉल पानी से भर चुका है. निचले और बाढ़ प्रभावित इलाकों में हालात बेहद खौफनाक हैं. लोगों के किचन से लेकर बेडरूम तक डूबे हुए हैं और परिवार छतों पर शरण लेने को मजबूर है. ग्राउंड जीरो पर अब उम्मीद की एकमात्र किरण राहत सामग्री लेकर पहुंच रही बोट ही बनी हुई है.