लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात पांडे की मौत पर DCP रवीना त्यागी ने क्या-क्या बताया?

Lucknow News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक पार्टी कार्यकर्ता की बुधवार को मौत हो गई. जानें इस मामले पर डीसीपी रवीना त्यागी ने क्या कहा?

ADVERTISEMENT

DCP Raveena Tyagi
DCP Raveena Tyagi
social share
google news

Lucknow Police: उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन में शामिल एक पार्टी कार्यकर्ता की बुधवार को मौत हो गई. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने विधान भवन का घेराव करने की कोशिश के दौरान पुलिस की बर्बरता से कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत का दावा किया. जिस कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हुई है, उसकी पहचान गोरखपुर के मूल निवासी 28 वर्षीय प्रभात पांडे के रूप में हुई है.