गर्मियों में जाएं नॉर्थ ईस्ट, IRCTC लॉन्च कर रहा 'डैशिंग दार्जिलिंग-गंगटोक' टूर पैकेज, आएगा इतना खर्चा
IRCTC Tour Package 2025: आईआरसीटीसी लखनऊ ने गर्मियों के लिए 6 दिन और 5 रातों का हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग की सैर कराई जाएगी. टूर में फ्लाइट, होटल और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था शामिल है.
ADVERTISEMENT

IRCTC Tour Package 2025: अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में किसी ठंडी और खूबसूरत जगह घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. भारतीय रेलवे की टूरिज्म यूनिट आईआरसीटीसी लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक शानदार हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया गया है, जिसका नाम है "डैशिंग दार्जिलिंग और गंगटोक". बता दें कि यह टूर 6 दिन और 5 रातों का होगा, जिसमें पर्यटकों को नॉर्थ ईस्ट भारत की हरी-भरी पहाड़ियों, मनमोहक नजारों और शांति से भरे पर्यटन स्थलों की सैर कराई जाएगी.