जिस पिता ने फटे कड़पे-जूते पहन कमाए करोड़ों उसे उसके बेटे ने काट डाला, मानवेंद्र सिंह की कहानी सामने आई
Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना में कलयुगी बेटे ने पिता की गोली मारकर की हत्या, शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह फेंके. जानें 12 पैथोलॉजी के मालिक मानवेंद्र सिंह के संघर्ष और उनके बेटे अक्षत प्रताप सिंह की नफरत की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT

UP News
Lucknow Crime News: लखनऊ के आशियाना से सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है. बीबीए छात्र अक्षत प्रताप सिंह ने 20 फरवरी की सुबह अपने ही पिता मानवेंद्र सिंह की लाइसेंसी राइफल से सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात पारिवारिक विवाद और पैसों के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद अंजाम दी गई. हत्या के बाद आरोपी बेटे ने सबूत मिटाने की साजिश रची. पुलिस के मुताबिक अक्षत ने शव के टुकड़े किए और उन्हें नादरगंज और ट्रांसपोर्ट नगर के पास अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. इस जघन्य अपराध को कुछ समय तक परिवार के भीतर ही दबाकर रखा गया. बहन कृति ने भाई को खोने के डर से सच्चाई सामने नहीं आने दी, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ पूरा मामला उजागर हो गया.