लखनऊ की झील में मिली UP-112 में काम करने वाली प्रियंका की बॉडी, साथी प्रियांशु हिरासत में, फिर पता चली रूम वाली बात
UP News: पुलिस ने युवती के दोस्त की मदद से लड़की की पहचान की है. मृतका का नाम 25 वर्षीय प्रियंका कनौजिया है. प्रियंका UP-112 में टेलीकॉलर के पद पर कार्यरत थी.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: लखनऊ के चिनहट इलाके में बनी कठौता झील में रविवार दोपहर युवती का शव उतराता मिला. पुलिस ने युवती के दोस्त की मदद से लड़की की पहचान की है. मृतका का नाम 25 वर्षीय प्रियंका कनौजिया है. प्रियंका UP-112 में टेलीकॉलर के पद पर कार्यरत थी. युवती के साथ क्या हुआ? ये हत्या है या उसने खुद अपनी जान दी है? ये सवाल बने हुए हैं और पुलिस इन सवालों के जवाब खोज रही है.
