फॉर्च्युनर वाले शहाबुद्दीन ने लखनऊ के सर्विस सेंटर पर निकाल ली पिस्टल, सुपरवाइजर को बट से मारा फिर पुलिस ने ये किया
Lucknow Crime News: लखनऊ में सपा नेता शहाबुद्दीन उर्फ इरफान ने टोयटा वर्कशॉप में मामूली बात पर सुपरवाइजर पर पिस्टल तानी और हमला किया. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
ADVERTISEMENT

Lucckow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र स्थित टोयटा वर्कशॉप में समाजवादी पार्टी की एक नेता की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आया है. जानकारी मिली है कि सुल्तानपुर निवासी सपा नेता शहाबुद्दीन उर्फ इरफान अपने भाई शावेज उर्फ खुर्रम के साथ अपनी फॉर्च्यूनर कार की सर्विस के लिए वर्कशॉप पहुंचे था. आरोप है कि मामूली कहासुनी के बाद दोनों भाइयों ने वर्कशॉप सुपरवाइजर पर पिस्टल तान दी. शहाबुद्दीन ने पिस्टल की बट से सुपरवाइजर पर हमला कर उसे घायल कर दिया. इस घटना से वर्कशॉप में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने इस मामले में दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.