लेटेस्ट न्यूज़

राजकमल तिवारी थे निशाना! STF ने दबोचा कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु यादव... करने जा रहा था बड़ा कांड

यूपी एसटीएफ ने देवरिया में 5 करोड़ की फिरौती के लिए रचे गए बड़े अपहरण प्लान को नाकाम कर दिया. गैंग लीडर हिमांशु यादव सहित तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए, जबकि पांच आरोपी फरार हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

यूपी एसटीएफ ने देवरिया में अपहरण और फिरौती की एक बड़ी योजना को विफल कर दिया है. एसटीएफ ने गैंग लीडर हिमांशु यादव सहित तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के पांच अन्य सदस्य मौके से फरार हो गए हैं. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में हिमांशु यादव के साथ मंजीत यादव और नितेश यादव शामिल हैं. आपको बता दें कि गैंग लीडर हिमांशु यादव पर देवरिया और गाजीपुर में कुल 13 आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं.