लेटेस्ट न्यूज़

खुद को बीजेपी नेता बताने वाले मनोज सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! सीएम योगी के आदेश पर लिया गया ये एक्शन

लखनऊ की चटोरी गली में पत्रकार और परिवार पर हमला. CM योगी ने मामले का संज्ञान लिया. मनोज सिंह के गनर हटाए गए, प्रशासन ने जांच शुरू की.

ADVERTISEMENT

Action against manoj singh
Action against manoj singh
social share
Google CTA

लखनऊ के 1090 चौराहे स्थित चटोरी गली में पत्रकार और उनके परिवार पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. खुद को बीजेपी नेता बताने वाले मनोज सिंह और उनके गुर्गों ने बीते दिनों पत्रकार रवि श्रीवास्तव और उनके परिवार के साथ मारपीट और बदसलूकी की. यह घटना तब हुई जब पत्रकार अपने परिवार के साथ बेटी के जन्मदिन के मौके पर खाना खाने गए थे. खाने के खराब होने की शिकायत के बाद विवाद बढ़ा और यह हमला हुआ.