शराब पिलाई, फिर वसीम को कॉल किया और कर दी रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला की हत्या... विवेक सिंह ने इस वजह से किया मर्डर
Lucknow Crime News: लखनऊ में रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला हत्याकांड के खुलासे का पुलिस ने दावा किया है. रिपोर्ट में देखें पुलिस ने क्या खुलासा किया है.
ADVERTISEMENT

तस्वीर में कुनाल शुक्ला
Lucknow Crime News: लखनऊ में मंगलवार सुबह सनसनीखेज वारदात सामने आई. बंथरा थाना क्षेत्र में 26 साल के रिकवरी एजेंट कुनाल शुक्ला का खून से लथपथ शव उसके ही ऑफिस में मिला. हत्यारों ने ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या की. सुबह सफाईकर्मी संगम थारू ऑफिस पहुंची तो फर्श पर शव पड़ा देखकर सन्न रह गई. उसने तत्काल मालिक विवेक सिंह और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी. अब पुलिस ने इसी मामले में खुलासे का दावा किया है. पुलिस ने मामले में जो खुलासा किया है उसे जान चौंक जाएंगे आप.
