लखनऊ की शालिनी का नौकर जीतेंद्र पंडित तो अव्वल शातिर निकला! उनसे चुराए पैसे और करने लगा SIP, FD जैसे इन्वेस्टमेंट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शातिर चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जैसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. यहां एक नौकर ने अपने मालिक के न सिर्फ पैसे चुराए बल्कि उन पैसों को बकायदा इन्वेस्ट भी करने लगा.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक शातिर चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जैसा आपने पहले कभी नहीं सुना होगा. यहां एक नौकर ने अपने मालिक के न सिर्फ पैसे चुराए बल्कि उन पैसों को बकायदा इन्वेस्ट भी करने लगा. पता चला है कि वह चोरी के पैसे से फिक्स्ड डिपॉजिट, SIP और रियल एस्टेट जैसी चीजों में इन्वेस्ट किया करता था. अब जब मामले का खुलासा हुआ, तो मालिक की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है. फिलहाल नौकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ फरार बचाया जा रहा है. ये मामला करीब 50 लाख रुपये नकद और एक करोड़ से ज्यादा वैल्यू के गहनों की चोरी का बताया जा रहा है.
