लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: क्लास में अचानक बेहोश हुआ 9वीं का छात्र आतिफ और चली गई जान! टीचर ने बताई पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश में अचानक एक और मौत का मामला सामने आया है. राजधानी लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र की अचानक…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अचानक एक और मौत का मामला सामने आया है. राजधानी लखनऊ के सिटी मॉन्टेसरी स्कूल में 9वीं क्लास के छात्र की अचानक मौत हो गई. रसायन विज्ञान की कक्षा के दौरान छात्र बेहोश हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे लारी कार्डियोलॉजी सेंटर रेफर कर दिया गया. लारी के डॉक्टर उसका इलाज करते उससे पहले ही वह मर चुका था. वह लारी मेडिकल कॉलेज के गेट तक पहुंचा था. ऐसे में 9वीं कक्षा के छात्र आतिफ सिद्दीकी की मौत हो गई.