लेटेस्ट न्यूज़

लॉकअप में ऐसे हुई मोहित पांडे की मौत! लखनऊ पुलिस की कस्टडी में मौत का CCTV वीडियो आया सामने

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस के हिरासत में हुए मोहित पांडे के मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है.  

ADVERTISEMENT

Lucknow Police
लखनऊ: पुलिस हिरासत में युवक की संदिग्ध मौत
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से पुलिस के हिरासत में हुए मोहित पांडे के मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. मामला लखनऊ के चिनहट थाने का है. जहां शांतिभंग के मामले में मोहित पांडे को पुलिस ने हिरासत में लिया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पीट-पीटकर उसकी हत्या की है. हालांकि इस बात से पुलिस साफ इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि मोहित पांडे की मौत अस्पताल में हुई. इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.