लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: साइन बोर्ड के एंगल में गर्दन फंसने से हुई युवक की मौत? घटना CCTV कैमरे में कैद

lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि लखनऊ के गाजीपुर स्थित…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. आपको बता दें कि लखनऊ के गाजीपुर स्थित ब्रह्मकुमारी कॉलोनी में घर के बाहर लगे साइन बोर्ड के एंगल पर मर्चेंट नेवी का एक कर्मचारी लड़खड़ाकर गिर गया. ऐसा कहा जा रहा है कि साइन बोर्ड के एंगल में गर्दन फंसने के कारण कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. बता दें कि यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद भी हो गया. वहीं घटना को लेकर डीसीपी (नॉर्थ जोन) कासिम आब्दी ने कहा कि युवक नशे में था और साइन बोर्ड में फंस कर उसकी मौत हो गई है. पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.