रविवार, 29 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड लखनऊ में दूसरे टी20 मुकाबले में उतरेंगे. आपको बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ के इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली टीम इंडिया के सामने सीरीज में बचाने की चुनौती होगी. इस सीरीज के रांची में हुए पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रनों से शिकस्त दी थी. रांची में भारतीय बल्लेबाज स्पिन बॉलिंग के सामने नाकाम नजर आए, तो तेज गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. uptak.in पर अन्य खबरें यहां पढ़ें