UPTak Baithak Logo

लखनऊ की पुलिस चौकी के अंदर चाकू लहराते हुए रील बना रही थी हिमांशी यादव, फिर ये हुआ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हंस खेड़ा चौकी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस चौकी के अंदर चाकू लेकर रील बनाती हुई नजर आ रही है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हंस खेड़ा चौकी से चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस चौकी के अंदर चाकू लेकर रील बनाती हुई नजर आ रही है. महिला की पहचान हिमांशी यादव के रूप में हुई है, जिसने पुलिस चौकी में चाकू लेकर रील बनाई और इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया. सोशल मीडिया पर इस रील के वायरल होती है पुलिस हरकत में आई और महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है.