UPTak Baithak Logo

शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट के शौचालय में मिला 50 लाख रुपये का सोना, जांच शुरू

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट में 50 लाख रुपए से अधिक का सोना…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर शारजाह से लखनऊ आने वाली फ्लाइट में 50 लाख रुपए से अधिक का सोना कस्टम डिपार्टमेंट ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि रविवार को शारजाह से लखनऊ आने वाली इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E-1412 चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर पहुंची थी. यहां यात्रियों के उतरने के बाद विमान की रूटीन चेकिंग की जा रही थी. इसी दौरान फ्लाइट का केबिन क्रू शौचालय में पहुंचा, वहां उसे एक पैकेट मिला. पैकेट पेस्ट के फॉर्म में था, जिसे टेप से चिपकाया गया था. इसके बाद सूचना मिलने पर कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पैकेट को कब्जे में ले लिया.