UPTak Baithak Logo

बागपत में बीवी के अश्लील वीडियो से शुरू हुई ब्लैकमेलिंग? बीच बाजार में पति-पत्नी ने हथौड़े से कर दी दीपेंद्र की हत्या

बागपत में बाजार के बीच दीपेंद्र की हथौड़े और लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने पति-पत्नी को हिरासत में लिया है. हत्या के पीछे अवैध संबंध, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेलिंग या पैसों के लेनदेन का विवाद सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Baghpat Crime News
Baghpat Crime News
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के बागपत में सुबह की शुरुआत चाय की पहली चुस्की से नहीं बल्कि खून से सनी एक ऐसी खौफनाक वारदात से हुई जिसने पूरे बाजार में सनसनी फैला दी. दुकानें अभी खुल ही रही थीं और लोग अपने कामों में जुट रहे थे कि तभी बीच बाजार एक शख्स को हथौड़े और लोहे की रॉड से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया. हैरान करने वाली बात यह रही कि इस खौफनाक हत्याकांड को किसी खूंखार गैंग या शूटर ने नहीं बल्कि एक आम पति-पत्नी ने मिलकर अंजाम दिया. अब इस हत्या के पीछे अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और उधार के पैसों जैसे कई उलझे हुए एंगल सामने आ रहे हैं जिसकी गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है.