तुम्हारी जैसी लड़कियां... लखनऊ में गाड़ी के शोरूम में काम करने वाली महिला ने सहकर्मी हरिओम पर लगाया बड़ा आरोप
Lucknow Crime News: लखनऊ में गाड़ी शोरूम के इंश्योरेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मी पर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है.
ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गाड़ी शोरूम के इंश्योरेंस डिपार्टमेंट में काम करने वाली महिला कर्मचारी ने अपने ही सहकर्मी पर छेड़छाड़, अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से शोरूम में काम कर रही है. आरोप है कि फील्ड एक्जीक्यूटिव हरिओम सिंह ने महिला को लगातार परेशान किया. पीड़िता ने आगे बताया कि हरिओम उससे अश्लील भाषा का प्रयोग करता और दबाव बनाने के लिए कहता था कि 'मेरी पहुंच ऊपर तक है, तुम्हारी जैसी लड़कियां आईं और चली गईं.'