लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: ट्यूशन पढ़ रात में लौट रही थी लड़की, स्कूटी से गिरा रेप की कोशिश की फिर चाकू से किए कई वार

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवतापुर गांव की रहने वाली युवती के साथ एक दरिंदे ने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेवतापुर गांव की रहने वाली युवती के साथ एक दरिंदे ने रेप करने का प्रयास किया. जब वह अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाया, तो उसने चाकू से युवती के ऊपर ताबड़तोड़ कई हमले कर दिए. जब युवती ने शोर मचाया तब आरोपी वहां से भाग गया. इसके बाद राहगीरों ने युवती को लखनऊ के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया.