UPTak Baithak Logo

अयातुल्लाह खामेनई की मौत के बाद लखनऊ की सड़कों पर बैठ लोग रोने लगे, फिर आक्रोश में लगाए ये नारे

Lucknow News: अयातुल्लाह ख़ामेनई की मौत के बाद लखनऊ में भारी तनाव. मौलाना कल्बे जवाद ने 3 दिन के शोक और दुकानें बंद रखने की अपील की. रात 8 बजे कैंडल मार्च का ऐलान.

ADVERTISEMENT

Ayatollah Khamenei, Lucknow News
Ayatollah Khamenei, Lucknow News
social share
Google CTA

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत की खबर के बाद लखनऊ में शोक और आक्रोश का माहौल है. अयातुल्लाह अली खामेनई की मौत के बाद लखनऊ में तीन दिन के शोक का ऐलान किया गया है. इस बीच बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए हैं. लोग सड़क पर बैठ रो रहे हैं. वहीं, आक्रोशित लोगों ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की है. लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ भी नारे लगाए हैं.