लेटेस्ट न्यूज़

विदेशी छात्रा की अश्लील फोटो परिजनों को भेजा, लखनऊ यूनिवर्सिटी की अफगानी स्टूडेंट सस्पेंड

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में पढ़ने वाली अफगानिस्तान की एक छात्रा के खिलाफ साइबर क्राइम सेल ने एक्शन लिया है. मिली जानकारी के…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में पढ़ने वाली अफगानिस्तान की एक छात्रा के खिलाफ साइबर क्राइम सेल ने एक्शन लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक छात्रा पर आरोप है कि उसने एक दूसरी विदेशी छात्रा की अश्लील तस्वीर उसके परिवार को भेज दी है. वहीं इस मामले पर कार्रवाई करते हुए उसे यूनिवर्सिटी से सस्पेंड कर दिया गया है.

क्या है मामला

लखनऊ यूनिवर्सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें कि यूनिवर्सिटी में सामान छात्रों के अलावा विदेशी छात्र छात्राएं भी हॉस्टल में रहते हैं. ऐसे में एक विदेशी स्टूडेंट पर आरोप लगा कि उसने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया है. बता दें कि युवती पर आरोप है कि उसने दोस्त की आईडी पर सिम लिया. वहीं इसके बाद उसने एक दूसरी विदेशी छात्रा की आपत्तिजनक फोटो उसके परिवार को भेज दी. वहीं जब इसकी जानकारी स्टूडेंट को मिली तब उसने फौरन इसकी शिकायत साइबर क्राइम को दी. वहीं इस मामले पर जब साइबर क्राइम सेल ने कार्रवाई की तब उस युवती का नाम सामने आया, जो अफगानिस्तान की रहने वाली है. बता दें कि इस मामले में युवती के खिलाफ एक्शन लिया गया. इसके साथ ही इसकी जानकारी कॉलेज प्रशासन को मिलने पर भी उसके खिलाफ एक्शन लिया गया.

चीफ प्रॉक्टर ने क्या बताया

इस पूरे मामले पर बात करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर राकेश त्रिवेदी बताया कि ‘अफगानिस्तानी युवती को विश्वविद्यालय से सस्पेंड कर दिया गया है. इसके साथ ही हॉस्टल आवंटन भी रद्द कर दिया है’. इसके साथ ही प्रशासन ने छात्रा के परिसर में प्रवेश को भी प्रतिबंधित कर दिया है. वहीं इसके अलावा आरोपित छात्रा से 3 दिन के लिए जवाब भी मांगा गया है.