लेटेस्ट न्यूज़

'भूटान-द लैंड ऑफ हैपिनेस'... IRCT ने लखनऊ से Bhutan के लिए लॉन्च किया शानदार टूर पैकज, इतने दाम में करें यात्रा

IRCTC Bhutan-The Land of Happiness Tour Package: IRCTC के उत्तरी क्षेत्र लखनऊ द्वारा 'भूटान-द लैंड ऑफ हैपिनेस' टूर पैकेज का संचालन किया जा रहा है. देखें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

A glimpse of Thimphu, Bhutan
A glimpse of Thimphu, Bhutan
social share
Google CTA

IRCTC Bhutan-The Land of Happiness Tour Package: अगर आप भूटान के खूबसूरत पर्यटक स्थलों का भ्रमण करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है. भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) लखनऊ द्वारा एक आकर्षक अंतर्राष्ट्रीय टूर 'भूटान-द लैंड ऑफ हैपिनेस' का संचालन 31 अक्टूबर 2025 से 5 नवंबर 2025 तक चलाया जाएगा. जिसमें यात्रियों को पारो, थिम्फू, पुनाखा की 6 दिवसीय विदेश यात्रा कराई जाएगी. यह यात्रा लखनऊ से शुरू होगी.