लखनऊ में स्कूटी सवार भाई-बहन को रौंदती गई बेकाबू कार, सड़क पर उठी चिंगारी, Video में देखें खौफनाक मंजर
Lucknow Lulu Mall Accident: लखनऊ में तेज रफ्तार SUV ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. स्कूटी कई किलोमीटर तक SUV में फंसी रही, लेकिन आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी. पुलिस ने गाजियाबाद के इंजीनियर बृजेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
ADVERTISEMENT

Lucknow News
Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार SUV कार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी. घटना सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के लुलु मॉल के पास हुई. इस हादसे में दोनों सड़क पर दूर जा गिरे, लेकिन स्कूटी SUV में फंस गई और कई किलोमीटर तक घिसटती रही.
