लेटेस्ट न्यूज़

बनारस से लखनऊ आई थी 32 साल की ये महिला, ऑटो वाले ने गलत काम कर मार डाला! शरीर का हाल बता रहा पूरी कहानी

वाराणसी से लखनऊ आई 32 वर्षीय महिला की मलिहाबाद के आम के बाग में लाश मिली. लूट, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका, ऑटो चालक पर शक. पुलिस ने जांच के लिए तीन टीमें गठित की. पढ़ें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Lucknow Crime News
Lucknow Crime News
social share
google news

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश सरकार चाहे महिला सुरक्षा के लाख दावे कर ले, लेकिन जमीन पर जो स्थिति है वो कुछ और ही तस्वीर बयान करती है. हालिया लखनऊ के मलिहाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां वाराणसी से आई एक 32 वर्षीय माहिला का शव आम के बाग में पड़ा मिला है. इस वारदात के बाद से सवाल उठता है कि महिलाएं अगर राजधानी में ही सुरक्षित नहीं हैं तो सूबे के बाकी हिस्सों न जाने क्या आलम होगा. जानकारी मिली है कि महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जेवर और बैग गायब था, जिससे लूट और रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के कारण इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं और आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है.