संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले सागर शर्मा के घर पहुंची एंटी टेरर यूनिट, किया ये खुलासा
Uttar Pradesh News : देश की संसद (Parliament Security Breach) में बीते बुधवार को कुछ लोगों मे जमकर हंगामा किया. लोकसभा में विजिटर बनकर आए…
ADVERTISEMENT

Uttar Pradesh News : देश की संसद (Parliament Security Breach) में बीते बुधवार को कुछ लोगों मे जमकर हंगामा किया. लोकसभा में विजिटर बनकर आए दो युवकों ने पहले गैलरी से सांसदों के बीच छलांग लगा दी फिर कलर स्प्रे फेंक कर संसद भवन में धुंआ-धुंआ कर दिया. वहीं संसद की सुरक्षा में सेंध लगाकर सदन के अंदर दर्शक दीर्घा से कूदने वाला सागर शर्मा (Sagar Sharma) लखनऊ का रहने वाला है. वहीं सागर शर्मा के लखनऊ स्थित घर में दिल्ली पुलिस के अधिकारी रविवार पहुंचे और परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी.