मुख्तार के बेटे अब्बास को कासगंज जेल से आज पेशी के लिए लाया जा रहा लखनऊ, क्या है माजरा?
माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की आज यानी बुधवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी होगी. यूपी की कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी को पेशी के लिए लखनऊ लाया जा रहा है.
ADVERTISEMENT

Mukhtar Ansari News: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की आज यानी बुधवार को लखनऊ कोर्ट में पेशी होगी. यूपी की कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी को पेशी के लिए लखनऊ लाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, अब्बास को भारी सुरक्षा बल के बीच लखनऊ लाया जा रहा है. आपको बता दें कि चित्रकूट जेल में रहने के दौरान गैर कानूनी ढंग से पत्नी से मुलाकात के मामले में अब्बास अंसारी पर दर्ज केस में आज सुनवाई होनी है.