लेटेस्ट न्यूज़

लखनऊ: सरेआम छात्रा से छेड़छाड़, CCTV में कैद हुई वारदात, तीन युवक हिरासत में

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरेआम छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें छात्रा द्वारा मना करने पर आरोपियों ने रास्ते में…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरेआम छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है, जिसमें छात्रा द्वारा मना करने पर आरोपियों ने रास्ते में छात्रा को रोक कर उसका हाथ पकड़ कर हाथपाई की.

छात्रा द्वारा शोर मचाने और पकड़ने पर आरोपी मौके से छात्रा को धक्का देकर फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. शिकायत पर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के नाका के राजेंद्र नगर में एक छात्रा रोजाना स्कूल जाती थी. इस दौरान मोहल्ले के रहने वाले युवक उससे छेड़छाड़ करते थे. घटना के दिन मना करने पर आरोपी युवक ने बीच सड़क पर छात्रा का हाथ पकड़ कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी और मना करने पर हाथपाई शुरू कर दिया.

हालांकि छात्रा ने जब युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर फरार हो गया. इस मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. बाद में छात्रा ने थाने में जाकर तीनों युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस तीनों युवकों साहिल, मोहम्मद अली, और अन्य साहिल को हिरासत में लेकर आगे की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है.

मामले को लेकर डीसीपी सेंट्रल अपर्णा कौशिक के मुताबिक, नाका में 2 दिन पहले एक वीडियो है, जिसमें एक छात्रा से तीन युवक वाद-विवाद कर रहे थे. तीनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

लखनऊ में T20 मैच के लिए बना दी टेस्ट वाली पिच? क्यूरेटर्स पर कप्तान पंड्या ने निकाली भड़ास