लेटेस्ट न्यूज़

NDA की परीक्षा में हो गया फेल तो रची ऐसी साजिश कि STF और मिलिट्री इंटेलिजेंस को दबोचना पड़ गया

Lucknow News:  लखनऊ एसटीएफ की टीम ने लखनऊ की मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर एक फर्जी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Lucknow News: लखनऊ एसटीएफ की टीम ने लखनऊ की मिलिट्री इंटेलिजेंस टीम के साथ मिलकर एक फर्जी फ्लाइंग लेफ्टिनेंट को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, वायु सेना का फर्जी लेफ्टिनेंट बेरोजगार युवाओं को भारतीय वायु सेना में भर्ती कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने का काम करता था. वहीं एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक अमित कुमार नागर ने बताया कि पिछले कई दिनों से लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर समेत कई जगहों से यह सूचना मिल रही थी कि भारतीय वायुसेना में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की जा रही है.