KGMU के डॉक्टरों ने किया कमाल! इस तकनीक से मरीज के लगा दिया कृत्रिम का कान
Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के दंत संकाय विभाग के डॉक्टरों ने 32 वर्षीय व्यक्ति जिसके पास दाहिना कान नहीं था…
ADVERTISEMENT

Lucknow News: लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के दंत संकाय विभाग के डॉक्टरों ने 32 वर्षीय व्यक्ति जिसके पास दाहिना कान नहीं था उसमें असली कान जैसा कृत्रिम कान बनाकर प्रत्यारोपित किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, सिलिकॉन से तैयार कृत्रिम कान को प्रत्यारोपित करने के लिए पहले बांए कान का 3D इमेज बनाई गई, ताकि दोनो कान एक जैसे लगें और इस प्रत्यारोपण में डॉक्टरों ने सफलता भी हासिल कर ली. खास बात ये है कि कान को बार-बार चिपकाने के लिए एडहेसिव लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, सिर की हड्डी में पेंच लगाकर इसे चुंबक से फिट कर दिया गया है, ताकि कान में स्थिरता और जड़ता बनी रहे. केजीएमयू के डॉक्टरों का दावा है कि मैग्नेट के जरिए चिपकने वाले कृत्रिम कान को असली कान जैसा रूप देना का प्रत्यारोपण पहली बार केजीएमयू और नॉर्थ इंडिया के किसी अस्पताल में किया गया है.