लेटेस्ट न्यूज़

15 अगस्त को मल्टीप्लेक्स जाएं और ये फिल्म देखें फ्री में, DM लखनऊ ने जारी किए आदेश

Lucknow News: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का पर्व करीब है. 15 अगस्त को लेकर यूपी समेत पूरे देश में तैयारियां की जा रही हैं.…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Lucknow News: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का पर्व करीब है. 15 अगस्त को लेकर यूपी समेत पूरे देश में तैयारियां की जा रही हैं. इसी बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने एक आदेश जारी किया है, जो चर्चाओं में बना हुआ है. मिली जानकारी के मुताबिक, डीएम लखनऊ ने आदेश दिया है कि 15 अगस्त के मौके पर राजधानी लखनऊ में फिल्में मुफ्त दिखाई जाएगी. ये आदेश लखनऊ के सभी मल्टीप्लेक्स में लागू किया जाएगा, जिनका जिक्र डीएम द्वारा जारी आदेश में किया गया है.