लेटेस्ट न्यूज़

आज नहाय-खाय से शुरू हुआ छठ पूजा का पर्व, जानें राजधानी लखनऊ में क्या हैं इंतजाम?

Chhath Puja 2022: सूर्य देव की उपासना के सबसे बड़े महापर्व छठ की आज यानी शुक्रवार से शुरुआत हो रही है. इस चार दिवसीय पर्व…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Chhath Puja 2022: सूर्य देव की उपासना के सबसे बड़े महापर्व छठ की आज यानी शुक्रवार से शुरुआत हो रही है. इस चार दिवसीय पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है. छठ का व्रत काफी कठिन माना जाता है, क्योंकि इस दौरान व्रत रखने वाले को लगभग 36 घंटे तक निर्जल रहना पड़ता है. आपको बता दें कि कार्तिक माह की चतुर्थी तिथि के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. इसके बाद व्रत की समाप्ति हो जाती है.