लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की गुलसबा ने आइब्रो सेट करवाई तो सऊदी में बैठे मियां ने फोन पर ही दे दिया तीन तलाक

कानपुर में एक औरत को उसके पति ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने अपनी आइब्रो सेट करवा ली थी. पति ने सऊदी अरब से पत्नी को वीडियो कॉल किया, तो सेट आइब्रो देखकर नाराज हो गया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Kanpur News: देश में तीन तलाक पर भले ही कानून बनाकर रोक लगा दी गई हो, लेकिन अक्सर इसके मामले सामने ही रहे हैं. कई बार तो तीन तलाक की ऐसी वजहें दिख रही हैं, जिन्हें देखकर चौंकना स्वभाविक है. ऐसी ही एक मामला कानपुर से सामने आया है. यहां एक औरत को उसके पति ने सिर्फ इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि उसने अपनी आइब्रो सेट करवा ली थी. पति ने सऊदी अरब से पत्नी को वीडियो कॉल किया, तो सेट आइब्रो देखकर नाराज हो गया.