पहलगाम में मारे गए शुभम की पत्नी ऐशन्या से मिलने के बाद राहुल गांधी ने क्या वादा किया?
Rahul Gandhi News: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या से राहुल गांधी ने मुलाकात कर कहा कि अगर उनकी सरकार होती तो सख्त कार्रवाई होती. उन्होंने पीएम को पत्र लिखने का भरोसा भी दिलाया.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi With Shubham Wife
Rahul Gandhi News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए 26 लोगों में से एक शुभम द्विवेदी के परिजनों से कानपुर में मुलाकात की. राहुल गांधी अमेठी से कानपुर पहुंचे और शुभम द्विवेदी के घर गए. उन्होंने शुभम को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के सदस्यों से बातचीत की.