वक्फ बिल का समर्थन करने पर कानपुर में पूर्व कर्नल SP सिंह के साथ ड्राइवर वासिफ ने क्या किया था? ये बात पता चली
Kanpur News: 4 दिनों बाद पूर्व कर्नल एसपी सिंह को कानपुर के कमांड अस्पताल से छुट्टी मिली है. उनके सिर पर गंभीर चोटे आई थीं. अब उन्होंने उस दिन की घटना को लेकर पूरी बात बताई है और आरोपी वासिफ को लेकर ये कहा है.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हाल ही में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था. यहां वक्फ बिल का समर्थन करने को लेकर कैब ड्राइवर वासिफ ने अपने साथियों के साथ मिलकर भारतीय सेना के पूर्व कर्नल एसपी सिंह के साथ मारपीट की थी. आरोप था कि पूर्व सैन्य अधिकारी के साथ गाड़ी में वक्फ बिल को लेकर कैब चालक वासिफ ने बहस शुरू कर दी थी. पूर्व सैन्य अधिकारी द्वारा बिल का समर्थन करने पर कैब चालक वासिफ हमलावर हो गया और उसने अपने साथियों को बुलाकर पूर्व कर्नल के साथ खूब मारपीट की थी. बता दें कि इस घटना के 4 दिन बाद कानपुर सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी और पूर्व कर्नल एसपी सिंह को कमांड अस्पताल से छुट्टी मिली है.