लेटेस्ट न्यूज़

बेहमई कांड पर आया फैसला तो फूलन देवी के हत्यारे शेर सिंह राणा ने एक अलग ही कहानी सुना दी

साल 1981 में उत्तर प्रदेश को हिला देने वाला बेहमई कांड एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल बेहमई कांड को डकैत से सांसद बनी फूलन देवी ने अपने डकैटी के दिनों में अंजाम दिया था. अब इस केस में कोर्ट का फैसला आया है, जिसपर शेर सिंह राणा का भी बयान सामने आया है.

ADVERTISEMENT

Sher Singh Rana
शेर सिंह राणा. (File Photo/ANI)
social share
google news

UP News: साल 1981 में उत्तर प्रदेश को हिला देने वाला बेहमई कांड एक बार फिर चर्चाओं में हैं. दरअसल बेहमई कांड को डकैत से सांसद बनी फूलन देवी ने अपने डकैटी के दिनों में अंजाम दिया था. फूलन देवी के गैंग ने कानपुर देहात के बेहमई गांव में एक साथ 20 लोगों को लाइन में खड़ा करके गोलियां मार दी थी. इस मामले में फूलन देवी समेत 36 लोगों को आरोपी बनाया गया था. बता दें कि अब इस केस में फैसला आ गया है. करीब 43 साल बाद आए इस फैसले में कोर्ट ने आरोपी श्याम बाबू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है तो वहीं दूसरे आरोपी को छोड़ दिया है. बता दें कि इस केस से जुड़े ज्यादातर लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं.