लेटेस्ट न्यूज़

पहलगाम में मारे गए शुभम की पत्नी ऐशन्या, परिवार से मिलकर निकले योगी, कैमरे ने रोते हुए किया कैद! देखिए वीडियो

CM Yogi Emotional Video: पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या से मिले CM योगी आदित्यनाथ. मुलाकात के दौरान भावुक हुए सीएम, कैमरे में कैद हुआ रोता हुआ चेहरा. देखिए पूरा वीडियो.

ADVERTISEMENT

CM Yogi Emotional Video
CM Yogi Emotional Video
social share
google news

CM Yogi Emotional Video: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में इस वक्त सिर्फ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की चर्चा है. इस हमले में 28 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है. कई लोग अभी गंभीर रूप से घायल हैं. मरने वालों में यूपी के कानपुर के शुभम द्विवेदी भी शामिल हैं. बुधवार की देर रात शुभम का शव कानपुर के उनके पैतृक गांव पहुंचा. फिर उनका अंतिम संस्कार हुआ. इससे पहले यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुभम की पत्नी ऐशन्या और उनके दुखी परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान सीएम योगी ऐशन्या की बात सुनते नजर आए. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सीएम योगी खुद भावुक नजर आ रहे हैं.