लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर का रोहित प्रेमिका संग खा रहा था चाऊमीन, वहां से गुजर रही उसकी मां ने दोनों को देख लिया, फिर हुआ कांड 

Kanpur News: कानपुर के रोहित से उसकी प्रेमिका मिलने आई थी. दोनों ने सोचा कि घर से दूर जाकर वह चाऊमीन खाते हैं. किसी के भी परिजन उन्हें नहीं देख सकेंगे. मगर उनका ये सोचना काफी भारी पड़ गया और रोहित की मां ने चाऊमीन खाते हुए रोहित और उसकी प्रेमिका को देख लिया. जानिए आगे क्या हुआ?

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur News, Kanpur crime News, Kanpur Viral news, Kanpur viral video, kanpur viral, up news, up viral news, up viral video, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर वायरल न्यूज, कानपुर वायरल वीडियो, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो
Kanpur News
social share
google news

Kanpur News: कानपुर में एक प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका के साथ चाऊमीन की दुकान पर चाऊमीन खा रहा था. मगर इस दौरान उसके साथ वो कांड हो गया, जिसकी उम्मीद उसने कभी नहीं की होगी. दरअसल दुकान पर चाऊमीन खाते हुए युवक और उसकी प्रेमिका को युवक की मां ने देख लिया. इसके बाद मां ने सभी के सामने अपने बेटे को चप्पलों से पीटा और उसके बाद बेटे की प्रेमिका को भी बाल घसीट-घसीट कर मारा. सड़क पर युवक की मां ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका की काफी पिटाई कर डाली. आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई. फिर मौके पर पुलिस आई और तीनों को अपने साथ ले गई. जिस तरह से मां ने अपने बेटे और उसकी प्रेमिका की चप्पलों से पिटाई की है, उसकी फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.