करौली बाबा संतोष सिंह भदौरिया से पुलिस करेगी पूछताछ! डॉक्टर को पिटवाने का है आरोप, जानें
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित करौली आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया विवादों में घिर गए हैं. दरअसल नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ…
ADVERTISEMENT

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित करौली आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया विवादों में घिर गए हैं. दरअसल नोएडा के डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने आरोप लगाया है कि बाबा के आश्रम में बाबा के कहने पर उनके सेवादारों ने उनसे साथ मारपीट की है. अब इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में बाबा पीड़ित को आश्रम से बाहर निकालने का निर्देश दे रहे हैं. इसके बाद बाबा के सेवादार डॉ सिद्धार्थ को धक्का देते हुए बाहर निकाल रहे हैं. मगर इस वीडियो में उनके साथ मारपीट की घटना दर्ज नहीं है. अब इस मामले में पुलिस एक्शन भी शुरू हो गया है.