UPTak Baithak Logo

करौली बाबा ने बढ़ाई हवन की फीस, अब 1.50 लाख नहीं बल्कि देने होंगे इतने रुपए, चौंक जाएंगे आप

Kanpur News: कानपुर के करौली शंकर आश्रम इस समय खासा चर्चाओं में हैं. चमत्कार का दावा और रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने जैसे दावे करने वाले करौली…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: कानपुर के करौली शंकर आश्रम इस समय खासा चर्चाओं में हैं. चमत्कार का दावा और रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने जैसे दावे करने वाले करौली शंकर आश्रम के बाबा संतोष सिंह भदौरिया के खिलाफ एक डॉक्टर ने मारपीट का आरोप लगाया है. बता दें कि इससे पहले भी बाबा संतोष सिंह भदौरिया कई बार चर्चाओं में रहे हैं. ये अपने आश्रम में पूजा-पाठ-हवन और इलाज के खर्चे को लेकर चर्चाओं में रहे हैं. बाबा संतोष सिंह भदौरिया के यहां हवन कराना इतना महंगा है कि आपका पूरे साल का बजट बिगड़ सकता है. इसी बीच एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, विवादों में घिरे बाबा संतोष सिंह भदौरिया ने अपने एक दिवसीय हवन की फीस दोगुना कर दी है.