लेटेस्ट न्यूज़

इसे मुंह में डालते ही पता चल जाएगा कि कैंसर है या नहीं! कानपुर IIT ने बनाई गजब की चीज

आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक डिवाइस बनाई है जो चंद मिनटों में बता देगी कि व्यक्ति मुंह कैंसर से प्रभावित है या नहीं और अगर है तो किस स्टेज पर है और कितना प्रभावित है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

IIT Kanpur Mukh Parikshak Innovation News: हर साल देश और दुनिया में बड़ी संख्या में लोग मुंह के कैंसर के कारण अपनी जान गंवा देते हैं. अगर कानपुर और आसपास के जिलों में कैंसर से होने वाली मौतों की बात करें तो सबसे ज्यादा मौत मुंह के कैंसर के वजह से होती हैं. शुरुआती दौर में लोग मुंह के कैंसर की पहचान नहीं कर पाते हैं. यही कारण है कि जब यह अपने अंतिम चरण में पहुंचता है, तो लोगों को इसके बारे में पता चलता है. इसके चलते ज्यादातर लोगों की जान चली जाती है. मगर अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि मुंह के कैंसर की पहचान शुरुआती चरण में ही हो जाएगी. इसके लिए आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक डिवाइस बनाई है जो चंद मिनटों में बता देगी कि व्यक्ति मुंह कैंसर से प्रभावित है या नहीं और अगर है तो किस स्टेज पर है और कितना प्रभावित है.