UPTak Baithak Logo

कानपुर: 1.5 लाख में हवन, दिमाग से भूतकाल मिटाने का दावा! करौली बाबा के आश्रम पहुंचा UP Tak

Kanpur News: देश में इन दिनों बाबाओं की खूब चर्चा है. अभी बीते दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जमकर सुर्खियों में बने थे. वहीं…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Kanpur News: देश में इन दिनों बाबाओं की खूब चर्चा है. अभी बीते दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री जमकर सुर्खियों में बने थे. वहीं इस बीच उत्तर प्रदेश के एक बाबा भी काफी वायरल हो गए हैं. इनका नाम है संतोष सिंह भदौरिया. यह बाबा करौली शंकर के नाम से मशहूर हैं. बाबा करौली का आश्रम यूपी के कानपुर में है. बाबा का दावा है कि वह ओम शिव कहकर बीमारियों को दूर कर देते हैं. मगर जब नोएडा निवासी डॉक्टर सिद्धार्थ चौधरी ने बाबा के कथित चमत्कार पर सवाल उठाए, तो आरोप है कि बाबा के बाउंसरों ने उनकी पिटाई करवा दी. पिटाई के बाद डॉक्टर ने पुलिस में केस दर्ज कराया. वहीं, इस बीच यूपी तक ने कानपुर के करौली वाले बाबा से खास बातचीत की है. बातचीत में बाबा ने कई बड़ी बातें की हैं. साथ ही करौली बाबा ने यूपी तक के कैमरे पर अपने आश्रम को भी दिखाया और बताया कि यहां किस तरह से चंदा आता है और कैसे यहां वैदिक संस्कार कराए जाते हैं.